फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लिफ्ट देने के बहाने युवती से की छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

Wed, 12 Oct 2022 12:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सोमवार की देरशाम को कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शहर से अपने गांव लौट रही थी। इस बीच रास्ते में उसे एक युवक मिला। उसने युवती से अपने साथ चलने को कहा। युवती उसके साथ बाइक पर बैठ गई। आरोप है युवक ने रास्ते में बाइक रोककर युवती के साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन
सीहोर: पड़ोसी ने विवाहिता से की छेड़छाड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर से घर लौट रही युवती के साथ एक युवक ने लिफ्ट देने के बहाने रास्ते में छेड़खानी कर दी। युवती के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। शिकायत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


सोमवार की देरशाम को कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शहर से अपने गांव लौट रही थी। इस बीच रास्ते में उसे एक युवक मिला। उसने युवती से अपने साथ चलने को कहा। युवती उसके साथ बाइक पर बैठ गई।
आरोप है युवक ने रास्ते में बाइक रोककर युवती के साथ छेड़खानी की। युवती के विरोध करने पर दोनों में हाथापाई और फिर शोर होने पर आरोपी मौके पर से फरार हो गया। इसकी जानकारी युवती ने परिजनों को दी। परिजन युवती को लेकर पुलिस के पास पहुुंची। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें