फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चारा लेकर आते समय करंट लगने से युवती की मौत

विज्ञापन
युवती सोनू का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव महावतपुर में बृहस्पतिवार को हाई वोल्टेज करंट लगने से एक युवती की मौत हो गई। युवती खेत में चारा काटने के लिए आई थी। मृतका के परिजन बिजली विभाग के खिलाफ शिकायत लेकर कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मानिक चंद जी की बेटी सोनू (19) बृहस्पतिवार की सुबह खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। चारे का बोझ सिर पर रखकर सोनू खेतों से घर लौट रही थी। रास्ते में हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। तार ढीले होने के चलते चारे का बोझा संपर्क में आ गया। इससे सोनू करंट लगने से गश खाकर जमीन पर गिर पड़ी। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन आनन फानन युवती को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की खबर गांव पहुंचते ही मानिकचंद के घर में हाहाकार मच गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। बिजली विभाग की लापरवाही के लिए ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मृतका के पिता, ग्राम प्रधान सहित तमाम लोग बिजली विभाग के खिलाफ शिकायत लेकर कोतवाली पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें