फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विधवा पेंशन पाने के लिए करा लें आधार प्रमाणीकरण

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसजिला प्रोबेशन अधिकारी हाथरस सीमा मौर्या ने कहा है कि विधना पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं का आधार प्रमाणीकरण किया जा रहा है।जिले में कुल 27694 निराश्रित महिला पेंशन प्राप्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी हाथरस सीमा मौर्या ने कहा है कि विधना पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं का आधार प्रमाणीकरण किया जा रहा है। जिले में कुल 27694 निराश्रित महिला पेंशन प्राप्त कर रही हैं। इसमें कुल 17962 लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण हुआ है। शेष 9772 महिलाएं 30 सितंबर तक आधार प्रमाणीकरण करा लें। ऐसा न होने पर आगामी किस्त बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि सभी निराश्रित महिला पेंशनर अपने निकटतम जन सेवा केंद्र, साइबर कैफे पर स्वयं आधार प्रमाणीकरण (सत्यापित) करा लें।
बैंक जाकर अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कराने के साथ ही सभी निराश्रित महिला पेंशन लाभार्थी संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी से संपर्क स्थापित कर पेंशन सत्यापन सूची में अपना आधार कार्ड संख्या व मोबाइल नंबर दर्ज कराएं या जिला प्रोबेशन कार्यालय हाथरस में अपना आधार कार्ड संख्या, बैंक खाता संख्या एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। वित्तीय वर्ष 2022-23 में आधार सत्यापित/सीडिंग कराए गए लाभार्थियों को ही द्वितीय किस्त का भुगतान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें