संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शनिवार को सेंट जॉन्स स्कूल मोहन गंज में अमृत महोत्सव पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राइमरी वर्ग फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में गौरी वर्मा ने प्रथम, ध्रुव पाठक और भास्कर ने द्वितीय और राजेश्वरी और लक्षिता ने तृतीया स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में सोलो डांस में काव्य अग्रवाल और जान्हवी शर्मा ने प्रथम, सिद्धि, इशिका, नव्या वर्मा ने द्वितीय और आराध्या, प्रियांशु व दर्श ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। सीनिर वर्ग में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दीया सिंह ने प्रथम, गरिमा, अनुष्का वार्ष्णेय ने द्वितीय और परी वार्ष्णेय ने तृतीया स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की पूर्व एवं वरिष्ठ अध्यापिका राधा गौड़ ने भारत माता के छविचित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्या सुचेता जॉन ने विजयी छात्र-छात्राओं को शील्ड देकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विपिन सिंह, सोनल अग्रवाल, मीरा पाठक, अनुराधा चौधरी, शरद सलूजा, नीतू वर्मा, ऋचा अग्रवाल, धीरज शर्मा, यति वार्ष्णेय, कशिश वार्ष्णेय, रॉबिन कुशवाहा, शिखा वार्ष्णेय, निधि चौधरी, विनीता गोयल, कनक लता वर्मा, रेखा दत्त, शशि पाठक आदि थे।