फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस :16 अगस्त से इतना बढ़ जाएगी जमीन की कीमत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में 16 अगस्त के बाद नए सर्किल रेट पर ही जमीन की खरीद फरोख्त हो सकेंगी। इसे लेकर प्रशासन की ओर से नए सर्किल रेट की सूची जारी कर लोगों से आपत्तियां मांगी हैं। वहीं 16 अगस्त से जारी होने वाले नए सर्किल रेट में करीब 10 से 15 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी की गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद डीएम की ओर से नए सर्किल रेट पर अंतिम मुहर लगा दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश स्टांप नियमावली 1997 के तहत सर्किल रेट सूची में हर वर्ष संशोधन किया जाता है। पंजीयन विभाग जिले जमीनों के सर्किल रेट का प्रतिवर्ष निर्धारण करता है। इसके बाद इन सर्किल रेट पर लोगों से आपत्तियां भी मांगी जाती हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद नए सर्किल रेट की सूची को पोर्टल पर अपडेट किया जाता है।
विज्ञापन

पिछले 6 वर्षों से सर्किल रेट में महंगाई व कोरोना के कारण बदलाव नहीं हो सका था। इस बार नए सर्किल रेट की सूची जारी की गई है। इस सर्किल रेट की सूची पर प्रशासन की ओर से आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 16 अगस्त को नए सर्किल रेट की सूची जारी की जाएगी।
तहसील सदर के सब रजिस्टार संदेश चौधरी ने बताया कि पुराने सर्किल रेट में करीब 10 से 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। इन सर्किल रेट का चस्पा कर दिया गया है। संभ्रात लोगों से आपत्तियां मांगी गई हैं। प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद 16 अगस्त को नए सर्किल रेट की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

अधिगृहित होने वाले राजस्व ग्रामों पर लागू नहीं होंगे नए सर्किल रेट
मथुरा-बरेली राजमार्ग के लिए 19 ग्रामों की भूमि को अधिगृहित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में इन ग्रामों में नए सर्किल रेट लागू नहीं किए गए हैं। वहीं कुछ अन्य क्षेत्रों को भी नए सर्किल रेटों की परिधि में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें