न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
बिसावर के गांव नगला छत्ती, टीकैत व तिल्हु से हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा के लिए निशुल्क दो बसें रवाना की गई। प्रधान प्रतिनिधि जगवेंद्र चौधरी ने बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें 50 महिलाओं समेत करीब 200 लोग दर्शन व स्नान के लिए गए हैं।
प्रधान बिसावर रेखा जगवेंद्र चौधरी ने चुनाव से पूर्व प्रत्येक वर्ष यात्रा के लिए निशुल्क बस भेजने का वादा किया था। प्रधान प्रतिनिधि जगवेंद्र चौधरी ने यात्रियों को बताया कि सभी यात्री एक दूसरे का ध्यान रखें और जेब कतरों से सावधान रहें।
यात्रा के दौरान किसी भी समस्या के लिए दूरभाष पर संपर्क करें। यात्रा शुभारंभ के मौके पर नरेंद्र चौधरी, विनोद उर्फ गुड्डू चौधरी, रिंकू शर्मा, राजेश गौतम सहित आदि मौजूद रहे। संवाद