न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में रविवार को नये कोरोना संक्रमितों की संख्या में फिर गिरावट देखने को मिली। रविवार को जिले में महज एक चार वर्षीय बच्चे के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह बच्चा हाथरस शहर निवासी है। विभाग की ओर से इस संक्रमित बच्चे का उपचार कराया जा रहा है। वहीं संपर्क में आने वालों को ट्रेस किया जा रहा है। संवाद