न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के सात ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए भी आरक्षण निर्धारित कर दिया गया है। इसमें जिले के चार ब्लॉक प्रमुखों के पद तो अनारक्षित रहेंगे। वहीं एक ब्लॉक प्रमुख एससी महिला, एक पिछड़ा वर्ग महिला, एक सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित रहेगा। कौन सा ब्लॉक किसके लिए आरक्षित रहेगा, यह अभी तय नहीं किया गया है।