न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में एकाएक कोरोना संक्रमित मरीज निकल आए हैं। हाल ही में जिला कोरोना मुक्त हुआ था। मंगलवार को जिले में चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार सिकंदराराऊ क्षेत्र की 62 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, 33 वर्ष पुरुष व 64 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित निकले हैं।