न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस डिपो के बेड़े में चार नई बसें शामिल होंगी। आय बढ़ाने के लिए इन बसों का संचालन लंबे रूटों पर किया जाएगा। डिपो के अधिकारी नई बसों के लिए लगातार संपर्क साध रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। इसमें एक दर्जन से अधिक बसें पुरानी है जो किमी पूरे करने के साथ समय अवधि भी पूरी कर चुकी है। रक्षाबंधन से पहले हाथरस डिपो को दो बसें मिल चुकी है।
जिनको हरिद्वार, ऋषिकेश तक चलाया जा रहा है। अब नई चार बसें जल्द आने की उम्मीद है। इन बसों को लखनऊ व अन्य लंबे रूटों पर संचालित किया जाएगा। इस मामले में एआरएम शशी रानी का कहना है कि हाथरस डिपो को चार नई बसें मिलनी है। संवाद