फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लाखों का माल किया बरामद

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में बदमाश और बरामद सामान। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

पुलिस ने मुखिबर की सूचना पर शनिवार को मथुरा मार्ग पर नयाबाग-मई तिराहे से चेकिंग के दौरान शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 15 जुलाई को मई-खंदौली मार्ग पर बिसावर के सराफ और 21 मई को गांव तेहरा के निकट हाथरस के स्वर्णकार से हुई लूट की घटनाओं का खुलासा किया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लाखों के जेवर और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवेश कुमार पांडेय ने बताया कि गांव बिसावर निवासी भूदेव सिंह पुत्र माधौ सिंह खंदौली स्थित अपनी ज्वैलर्स की दुकान बंद कर 15 जुलाई की रात को बाइक से घर लौट रहे थे। खंदौली-मई मार्ग पर पदम कोल्ड स्टोर के निकट बाइक सवार बदमाशों ने सराफ से तमंचे के बल पर जेवरात से भरा थैला लूट लिया था।
विज्ञापन

इसमें करीब 15,00,000 रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात रखे थे। 30 मई को चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव तेहरा के निकट कन्हैया वर्मा उर्फ लवांशु वर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद वर्मा निवासी मोहल्ला किला गेट हाथरस से बाइक सवार बदमाशों ने लूट की थी।
एसपी ने बताया कि लूट की इन घटनाओं के खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। एएसपी और सीओ सादाबाद के नेतृत्व में अन्य टीमों का गठन कर घटनास्थल पर मिले साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर घटनाओं का खुलासा किया है। शनिवार को मथुरा-मार्ग पर नया बाग मई तिराहे से चेकिंग के दौरान चार शातिर लुटेरों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए सोनू उर्फ नरेश कुमार निगम पुत्र धर्मवीर उर्फ धर्म सिंह निवासी नगला रामचंद्र बढ़ार, प्रदीप जाट पुत्र अजब सिंह निवासी मसूरी, इचौली मेरठ, धर्मेश उर्फ धर्मेंद्र उर्फ छोटू पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी नरहुली, जलेसर एटा, अभिषेक पुत्र सोरन सिंह निवासी जरीपुरा सहपऊ के पास से पुलिस ने पीली धातु की छह अंगूठी, दो ओम बस, 10 टॉप्स, 22 कुंडल, 22 कान की बाली, 78 नाक की बाली, 17 नाक की लौंग, सफेद धातु की 12 पाजेब, एक सफेद रंग व एक काले रंग की मोटर साइकिल हीरो एक्सट्रीम, चार अवैध तमंचा 315 बोर, 10 कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।
अलग-अलग मामलों में विभिन्न थानों में सोनू के खिलाफ सात, प्रदीप जाट के खिलाफ आठ, धर्मेश के खिलाफ छह, अभिषेक के खिलाफ चार मुकदमा पंजीकृत हैं। पूछताछ में शातिरों ने दोनों घटनाओं को कबूलते हुए बताया है कि छिनैती, लूट की घटनाओं को अंजाम देने के लिए उनका एक संगठित गिरोह है। अभिषेक सुनारों की दुकान पर जाकर उनके आने जाने का समय सहित अन्य जरूरी जानकारी जमा करता था। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से गिरोह के अन्य सदस्य मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरोह के सभी सदस्य घटनाओं के बाद माल को बराबर बांट लेते थे।
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्यौदान सिंह, यतेंद्र सिंह तेवतिया, कांस्टेबल पंकज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अंकित कुमार, अवधेश कुमार, सौरव सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें