न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है। रविवार को जिले में चार कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे कोरोना परीक्षण के दौरान कांशीराम कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय पुरुष, सिकंदराराऊ निवासी 52 वर्षीय पुरुष व 30 वर्षीय महिला और मितनपुर निवासी 79 वर्षीय वृद्ध की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संवाद