फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: दो दुर्घटनाओं में बाइक सवार चार लोग घायल, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 10 Oct 2022 12:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार चार लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान रोड पर रविवार को गांव धनौली के निकट हुए हादसे में बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद लाया गया। मुरसान क्षेत्र के गांव बमौली के रहने वाले पवन पुत्र रामकिशन, नवीन पुत्र रामकिशन और बंटू पुत्र श्रीनिवास बाइक पर सवार होकर सादाबाद से गांव लौट रहे थे।

विज्ञापन


मुरसान रोड पर गांव धनौली के निकट उनकी बाइक बारिश होने के कारण अचानक फिसल गई। दुर्घटना में तीनों बाइक सवारों के चोटें आई हैं। आनन-फानन उन्हें उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी लाया गया। घायलों के परिजन भी सादाबाद पहुंच गए।

दूसरी ओर, मुरसान चौराहे पर युवती को बचाने के चक्कर में बाइक सवार फिसल गया और घायल हो गया। अजयपाल पुत्र नरोत्तम सिंह निवासी वेदई किसी जरूरी काम से मुरसान चौराहे से लौट रहा था। युवती को बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई, जिससे वह गिरकर घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी सादाबाद पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें