फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में सहोदया स्कूल कांपलेक्स की बैठक हुई।सीबीएसई पाठ्यक्रम में पढ़ने के साथ-साथ खेलों का भी प्रमुख स्थान है।
विज्ञापन
हाथरस : सहोदया स्कूल कांप्लेक्स की बैठक में शामिल जिले के सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्य। संवा - फोटो : SADABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में सहोदया स्कूल कांपलेक्स की बैठक हुई। इसमें जिले के सीबीएसई स्कूल के सभी प्रधानाचार्यों ने विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियां कराने पर चर्चा की।
बैठक में कहा गया कि बच्चों के सांस्कृतिक विकास के लिए वाद विवाद, नृत्य, संगीत, गायन, निबंध लेखन, कविता पाठ, नाटक आदि कार्यक्रम कराए जाएं। कबड्डी, खो-खो, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज, फुटबॉल, वॉलीबॉल, रस्साकसी की प्रतियोगिताएं सहोदया स्कूल कांपलेक्स में दो नवंबर से शुरू होंगे। पुरस्कार वितरण समारोह 26 नवंबर को होगा। बैठक में सहोदया के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए कार्ययोजना तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, डॉ. विकास, अनुज वर्मा, देवेंद्र, जेके अग्रवाल, वीके तोमर, संजीत सोनी, विक्रम सिंह, नइस बेग आदि थे। डॉ. जगदीश शर्मा सिटी को-ऑर्डिनेटर ने कहा कि खेल हमारे बच्चों में चहुमुखी विकास करते हैं। सीबीएसई पाठ्यक्रम में पढ़ने के साथ-साथ खेलों का भी प्रमुख स्थान है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें