फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : किला रेलवे स्टेशन पर आएगी खाद्यान्न की रैक

सार

किला रेलवे स्टेशन पर रैक के माध्यम से अब सीधे इसकी आपूर्ति आनी शुरू हो गई है। विभाग की ओर से इस काम के लिए कर्मियों की भी तैनाती कर दी गई है।जिले में कार्डधारकों को वितरण होने वाले खाद्यान्न को सीधे राशन डीलरों तक पहुंचाने के लिए डोर स्टेप डिलीवरी की सुविधा शुरू की गई है। जिले में अब सीधे रैक के माध्यम से खाद्यान्न आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में अब राशन की दुकानों पर वितरण के लिए सीधे खाद्यान्न की आपूर्ति मिलेगी। किला रेलवे स्टेशन पर रैक के माध्यम से अब सीधे इसकी आपूर्ति आनी शुरू हो गई है। विभाग की ओर से इस काम के लिए कर्मियों की भी तैनाती कर दी गई है।
जिले में कार्डधारकों को वितरण होने वाले खाद्यान्न को सीधे राशन डीलरों तक पहुंचाने के लिए डोर स्टेप डिलीवरी की सुविधा शुरू की गई है। इस क्रम में शासन की ओर से जिले में सीधे खाद्यान्न की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। जिले में अब सीधे रैक के माध्यम से खाद्यान्न आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से किला रेलवे स्टेशन पर खाद्यान्न की रैक लगाने के लिए कर्मियों की तैनाती कर दी गई है, जिससे खाद्यान्न के आने और दुकानों तक जाने का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव ने बताया कि अब जिले के राशन डीलरों तक समय से खाद्यान्न की आपूर्ति पहुंच सकेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें