फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : स्कूलों में तय मेन्यू के अनुरूप नहीं मिल रहा खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नियमित और निर्धारित मेन्यू के हिसाब से एनजीओ द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में मिल-डे-मील का वितरण नहीं किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सासनी ने एनजीओ पर मेन्यू के अनुरूप स्कूलों में खाना वितरित न किए जाने का आरोप लगाते हुए बीएसए को पत्र भेजा है।
विकास खंड सासनी के परिषदीय, सहायता प्राप्त स्कूल और इंटर कॉलेजों में मिड-डे-मील के वितरण के लिए जनहितकारी सेवा समिति रामनगर अलीगढ़ को निर्धारित मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने के लिए नामित किया गया है, लेकिन एनजीओ द्वारा ऐसा नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि लिखित एवं मौखिक निर्देश दिए जाने के बावजूद निर्धारित मेन्यू के अनुरूप खाना नहीं दिया जा रहा। इसे लेकर प्रधानाध्यापकों द्वारा शिकायतें भी की जा रही हैं, साथ ही जन सुनवाई शिकायत द्वारा भी इस संस्था की मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों से लगातार शिकायतें बीईओ सासनी तक पहुंच रही हैं। एबीएसए सासनी अखिलेश प्रताप सिंह ने बीएसए को लिखे पत्र में कहा है कि जनहितकारी सेवा समिति रामनगर अलीगढ़ को अपने स्तर से निर्देशित कर विद्यालयों में निर्धारित मेन्यू के अनुसार समय से नियमित एवं गुणवत्ता युक्त गर्म और पका भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ नियमित रूप से और समय से प्राप्त हो सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें