फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वाहन की चपेट में आकर पुलिस लाइन में तैनात फॉलोअर की मौत

विज्ञापन
हाथरस : मृतक अनुज का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस सदर क्षेत्र के बिजली कॉटन मिल चौराहे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पुलिस लाइन में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (फॉलोअर) की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है।
शुक्रवार की रात्रि आठ बजे के लगभग बिजली कॉटन मिल चौराहे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अनुज कुमार पुत्र होरीलाल निवासी गांव सियामसर थाना सोंरो जिला कासगंज गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह जब पैदल जा रहा था तो अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया गया तो उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वह पुलिस लाइन में फॉलोअर के पद पर तैनात था। परिजन उसके शव को हाथरस ले गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें