फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सड़क हादसों में पांच लोग घायल

विज्ञापन
हाथरस : घायल ओमवती को इलाज के लिए ले जाते परिजन। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

रविवार को अलग-अलग हादसों में महिला सहित बाइक और स्कूटी सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
ओमवती पत्नी सुशील चंद्र शर्मा बाइक पर सवार होकर गमी में जा रही थी। गांव बहादुरपुर भूप के निकट बाइक गाय से टकरा गई। इससे बाइक चालक अमित पुत्र बनवारी तथा बाइक सवार महिला घायल हो गई। राहगीर और परिजनों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया। प्रेम वीर पुत्र भूरी सिंह निवासी वेदई ट्रैक्टर के लिए डीजल लेने
सादाबाद आ रहा था। रास्ते में बाइक सवार प्रेमवीर को लोडर मैक्स ने टक्कर मार दी। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और प्रेमवीर सिंह बुरी तरह घायल हो गया। घायल को सीएचसी से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, फाउंड्री नगर टेडी बगिया आगरा निवासी अशोक कुमार अपनी पत्नी आशा के साथ बलदेव से दर्शन कर वापस अपने घर आगरा लौट रहे थे। गुरसौठी के समीप साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में स्कूटी गिर गई जिससे दंपती घायल हो गए। राहगीरों ने घायल दंपती की सूचना परिजनों को दी परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल दंपति को आगरा ले गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें