फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चोरी की गईं जस्ता की 44 सिल्लियों सहित पांच गिरफ्तार

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसकोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने 24 घंटे के अंदर फैक्टरी से जस्ता की सिल्ली की चोरी की घटना का खुलासा किया। पुलिस ने रजित पौरुष पुत्र चट्टनलाल पौरुष निवासी न्यू साकेत कॉलोनी, चांद मोहम्मद पुत्र इमामुद्दीन व इमामुद्दीन पुत्र मब्बू निवासी नई बस्ती रुक्मिणी नगर इगलास रोड थाना हाथरस गेट, राजकुमार पुत्र श्रीकृष्ण व राजेंद्र कुमार पुत्र श्रीकृष्ण निवासी तबेला वाली गली सरक्यूलर रोड थाना कोतवाली सदर को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की हुई 44 जस्ता सिल्ली (रंग सिल्वर) एवं घटना में प्रयुक्त एक मारुति वैन ओमनी कार भी बरामद की है।
विज्ञापन
हाथरस : पुलिस द्वारा बरामद की गईं जस्ता की सिल्लियां और चोरी में प्रयुक्त मारुति वैन के साथ पकड़े ? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने 24 घंटे के अंदर फैक्टरी से जस्ता की सिल्ली की चोरी की घटना का खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में पांच शातिर अभियुक्तों को रुहेरी तिराहा से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार कर उनसे चोरी की गईं 44 जस्ता की सिल्ली एवं घटना में प्रयोग की गई एक मारुति वैन ओमनी कार भी बरामद की। अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से उनको जेल भेज दिया गया।
शहर की चैतन्य धाम कॉलोनी निवासी मनोज बूटिया की नगला अलगर्जी रोड पर रोमोदी के नाम से मेटल की फैक्टरी है। यहां से बदमाश 18-19 सितंबर की रात को जस्ते की सिल्लियां चोरी कर ले गए। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने घटना का शीघ्र अनावरण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट गौरव सक्सेना को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देवेश कुमार पांडेय ने अपराधियों की धर पकड़ के निर्देश दिए। पुलिस ने रजित पौरुष पुत्र चट्टनलाल पौरुष निवासी न्यू साकेत कॉलोनी, चांद मोहम्मद पुत्र इमामुद्दीन व इमामुद्दीन पुत्र मब्बू निवासी नई बस्ती रुक्मिणी नगर इगलास रोड थाना हाथरस गेट, राजकुमार पुत्र श्रीकृष्ण व राजेंद्र कुमार पुत्र श्रीकृष्ण निवासी तबेला वाली गली सरक्यूलर रोड थाना कोतवाली सदर को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की हुई 44 जस्ता सिल्ली (रंग सिल्वर) एवं घटना में प्रयुक्त एक मारुति वैन ओमनी कार भी बरामद की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें