फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रास्ते के विवाद में फायरिंग, युवक को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

एटा रोड स्थित गांव महमूदपुर अमृतपुर असदपुर में बुधवार की शाम को रास्ते के विवाद को लेकर दो एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई। 25 वर्षीय युवक पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। समाचार लिखे जाने तक प्रकरण को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
बता गांव निवासी एक व्यक्ति सेवानिवृत्त फौजी हैं। उन्होंने अपने खेत में दीवार लगा ली थी। पहले फौजी के परिवार के अन्य लोग यहां से रास्ता बनाकर निकलते रहे। पिछले वर्ष उन्होंने रास्ता बंद कर दिया तो इस पर विवाद हो गया। मामला स्थानीय तहसील में विचाराधीन है। बुधवार की शाम को एक पक्ष का हेमंत पुत्र उमेश रास्ते से निकल रहा था। इस पर पूर्व फौजी ने आपत्ति की तो मारपीट हो गई और एक ने हवाई फायर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एक ओर गोली चली, जो कि हेमंत के पेट में जा लगी। गोली लगते ही हेमंत जमीन पर गिर पड़ा। हमलावर भाग जाने में सफल रहे। आनन-फानन हेमंत को गाड़ी में डालकर बिना पुलिस को सूचित किए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक हेमंत की हालत नाजुक बनी हुई थी। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गोली लगने का मामला संज्ञान में है, लेकिन कोई तहरीर इस संबंध में प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर आते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें