हाथरस : कुएं से निकलने के बाद युवक। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
स्थानीय मेंडू गेट के निकट किशनलाल पुत्र तुलसी प्रसाद मंदिर में दर्शन करने गया था। इस दौरान वह चक्कर खाकर मंदिर के कुएं में गिर गया।
मौके पर खलबली मच गई और लोग उसे निकालने के प्रयास में जुट गए, लेकिन युवक जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। वहां दमकल कर्मी पहुंचे। दमकलकर्मियों ने युवक को जैसे-तैसे कुएं से निकाला। वहां से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां देर शाम तक उसका उपचार जारी था। संवाद