न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर क्षेत्र के मुरसान गेट भैरव मंदिर के निकट मंगलवार की रात को गत्ता फैक्टरी में अचानक आग लग गई। अग्निशमन विभाग की दमकल ने जाकर आग पर काबू पाया।
राजीव शर्मा पुत्र रामजीलाल की मुरसान गेट पर गत्ता फैक्टरी है। मंगलवार की रात को अचानक फैक्टरी में आग लग गई। धुआं देखकर काफी लोग जमा हो गए। जिस जगह पर फैक्टरी है, वहां काफी घनी आबादी है।
ऐसे में आग लगने से वहां दहशत फैल गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों व अग्निशमन विभाग की दमकल ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विभाग अब आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। संवाद