फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रोडवेज बसों के लिए मारामारी, क्या करे जनता बेचारी

विज्ञापन
हाथरस : रोडवेज बस में बैठने के लिए होती मारामारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोडवेज बसों की कमी से यात्री परेशान हैं। सहालग के दिनों में चुनाव में बसों के जाने के चलते यात्रियों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में सात बसें मैनपुरी उपचुनाव में गई हुई हैं। अब चार बसें फिर से सुरक्षा कर्मियों को लेने दिल्ली जाएंगी। इस कारण डिपो में 11 बसों की कमी हो गई है। वहीं 12 बसें खराब हालत में कार्यशाला में खड़ी हैं। इस कारण लोकल मार्गों पर बसों की किल्लत हो गई है।
यात्रियों की भीड़ अधिक निकलने के साथ लोड फैक्टर 78 प्रतिशत पर पहुंच गया है। शनिवार को भी बस स्टैंड पर यात्रियों को आगरा और अलीगढ़ की दूरी तय करने के लिए काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ा। जो बस आ रही थी, उसमें सवार होने के लिए मारामारी मची हुई थी। इस कारण यात्री रोडवेज प्रशासन को कोसते हुए नजर आए। संवाद
विज्ञापन

यात्रियों का दर्द
सहालग के दिनों में रोडवेज पर्याप्त बसों का इंतजाम नहीं कर पा रहा है। इस कारण आगरा तक दूरी तय करने में काफी देरी का सामना करना पड़ रहा है। बसस्टैंड से बसें नहीं मिल रही तो अन्य जगह से कैसे जल्दी मिलेगी।
-प्रदीप कुमार
अलीगढ़ जाने के लिए बस नहीं मिल रही है। काफी देर से बस का इंतजार कर रहे हैं। बस न मिलने के कारण अन्य वाहन से अलीगढ़ की दूरी तय कर रहे हैं। हाथरस डिपो में बसों की कमी पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
-राहुल
एक तो हाथरस डिपो की बसें काफी पुरानी हैं। यह बीच रास्ते में खराब हो जाती हैं। अब तो बसें नहीं मिल रही हैं। इस कारण गंतव्य तक की दूरी तय करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-निशांत
सहालगों में बसों की कमी पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण आगरा की दूरी तय करने में मुश्किलें हो रही है। बसों की कमी के चलते निजी वाहन में मुंहमांगा भाड़ा देकर जा रहे हैं। रोडवेज के इंतजाम इन दिनों फेल हैं। -निखिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें