फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिजली का खंभा हटाने के विवाद में मोहल्ला अहेरियाना में मारपीट-पथराव

विज्ञापन
हाथरस : दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल युवक। संवाद - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला अहेरियाना में मकान के आगे बिजली के खंभे को हटाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष द्वारा किए गए पथराव में दूसरे पक्ष का युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल युवक को गंभीर हालत में हाथरस रेफर कर दिया गया है।
पुलिस पथराव की घटना से इंकार कर रही है। मोहल्ला अरेरियाना में रामवीर वर्मा के पुत्रों द्वारा उनके ही खेत में एक नया मकान बनवाया जा रहा था। उनके मकान के सामने बिजली का खंभा होने से उनके खेती के काम आने वाले यंत्र, ट्रैक्टर आदि आने में काफी परेशानी हो रही थी। इसके लिए उन्होंने बिजली विभाग को एक पत्र लिखकर उसे हटाने का अनुरोध किया था। जब मोहल्ला वालों को वहां से खंभा हटाने के बारे में जानकारी हुई तो वह उसका विरोध करने लगे । इतनी देर में वहां राजवीर वर्मा के पुत्र प्रशांत और प्रवीण वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

दोनों ने मोहल्ले वालों से कहा कि वह खंभा मकान से कुछ दूर हटवाकर लगवा देगें। इसी बात को लेकर दोनों ओर से गालीगलौज होने लगा। इधर वार्ड का सभासद कुछ अन्य पुरूषों एवं महिलाओं को लेकर वहां हंगामा करने लगा। देखते ही देखते एक ओर से पथराव होने लगा। जिसमेें एक ईंट प्रवीण के सिर में लग गई। उसके ईट लगते ही वहां से भीड़ तितरबितर हो गई।
विज्ञापन

जब प्रशांत एवं उनके परिजन कोतवाली पर शिकायत करने आए तो मोहल्ले के काफी लोग पहुंच गए। पुलिस ने सभी को समझाबुझा कर घर वापस किया। दोनों पक्षों से एक दूसरे के विरुद्घ मारपीट का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर कोतवाली में दे दी गई है। इधर एसएसआई बृजेश पांडेय का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है, जिसमें एक युवक घायल हुआ है। पथराव नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें