फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कहर बरपा रहा बुखार, अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बेशुमार

विज्ञापन
हाथरस : वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला अस्पताल का वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) हो या इमरजेंसी। हर जगह मरीजों की लंबी लाइन लगी है। प्रतिदिन मरीज बढ़ते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा संख्या वायरल बुखार और दस्त वाले मरीजों की देखी जा रही है।
जिला अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीज बुखार के पहुंच रहे हैं। इसके अलावा डिहाइड्रेशन और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या भी अधिक है। भीड़ के चलते पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने तक मारामारी की स्थिति बनी रहती है। मंगलवार को जिला अस्पताल के खुलते ही सुबह से ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लग गई। सुबह आठ बजे पर्चा काउंटर पर पहले पर्चा बनवाने को लेकर मरीजों में धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन

जैसे-तैसे मरीजों का पर्चा बना। इसके बाद परामर्श के लिए मरीज चिकित्सक कक्ष के बाहर खड़े हो गए। सबसे ज्यादा भीड़ फिजीशियन कक्ष के बाहर रही। डॉ. विपिन चौधरी ने बताया कि इन-दिनों वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जांच में बुखार की कोई वजह सामने नहीं आती है। यह वायरल बुखार ही होता है, जिसमें पांच-सात दिन उपचार से मरीज को आराम मिल जाता है। संवाद
ठंडी चीजें बच्चों को खाने को न दें
बच्चे बुखार के साथ-साथ खांसी की चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टर ने बताया कि दिन में पड़ रही तेज धूप व रात के समय तापमान का कम होने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। उनको ठंडे पानी सहित आइसक्रीम आदि खाने से बचाएं। वहीं एसी व कूलर में बच्चों को न लिटाएं।
विज्ञापन

वायरल बुखार और डायरिया के मरीज इस समय अधिक आ रहे हैं। ज्यादातर मरीजों की जांच के बाद इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। अस्पताल में भर्ती मरीज स्वास्थ्य लाभ लेकर घर जा रहे हैं।
- डॉ. सूर्य प्रकाश, मुख्य चिकित्साधीक्षक जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें