न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रशासन व कृषि विभाग ने सादाबाद क्षेत्र के गांव मई स्थित मां भगवती ट्रेडर्स बघैना में दुकान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकान पर खाद के बैग उतरते हुए पाए गए। टीम ने बैग के बारे में जानकारी ली। विक्रेता द्वारा कागजात नहीं दिखाने पर टीम ने लाइसेंस को निलंबित कर दिया।
जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि मां भगवती ट्रेडर्स का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। विक्रेता को खाद के स्टॉक के संबंध में दस्तावेज उपलब्ध कराए जाने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब व दस्तावेज उपलब्ध न कराने की दशा में संबंधित विक्रेता का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। संवाद