फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सात दुकानों से लिए उर्वरक के नमूने, एक दुकान बंद कर भागा

विज्ञापन
हाथरस : एक उर्वरक की दुकान का निरीक्षण करते जिला कृषि अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने जिले में छापा मारकर सात दुकानों से खाद के नमूने लिए। एक दुकानदार दुकान को बंद कर भाग गया। उन्होंने कई बिक्री केंद्रों का भी निरीक्षण किया और अपनी मौजूदगी में डीएपी खाद का वितरण कराया। इस माह लक्ष्य से ज्यादा डीएपी की आपूर्ति जिले को मिली है।
जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने अपनी टीम के साथ मंगलवार को सादाबाद, सहपऊ और मुरसान क्षेत्र में सात दुकानों पर छापा मारकर खाद के नमूने लिए। जो दुकानदार दुकान बंद कर भागा है, उसे नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने अपनी टीम के साथ कई बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। वितरण सही मिला। कुछ स्थानों पर उन्होंने अपनी देखरेख में वितरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, जिले को अक्तूबर माह में 26 हजार एमटी के सापेक्ष 30 हजार एमटी डीएपी-एनपीए की आपूर्ति हो चुकी है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि मथुरा से 700 एमटी आईपीएल डीएपी और अलीगढ़ से 500 एमटी इफ्को की डीएपी मिली है। इसे भी रखवाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें