फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आपत्तियों के निस्तारण की ऑनलाइन पोर्टल पर की जा रही फीडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर निकाय निर्वाचन में मतदाता पुनरीक्षण कार्य के दौरान जिले में बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं के नामों को जोड़ने, संशोधन करने सहित डुप्लीकेट नामों को हटाने की प्रक्रिया की गई थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से अनंतिम मतदाता सूची जारी की गई। इस अनंतिम मतदाता सूची पर प्रशासन की ओर से आपत्तियां मांगी गईं। इसे लेकर जिले भर में मतदाताओं की ओर से करीब 8 हजार आपत्तियां दर्ज कराई गईं।
विज्ञापन

तहसील सदर की नगर पालिका परिषद सीमा विस्तार क्षेत्र में सबसे ज्यादा आपत्तियां मतदाताओं ने दर्ज कराई हैं। इन आपत्तियों के निस्तारण को आयोग की ओर से 14 नवंबर तिथि निर्धारित की गई थी। अब राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आपत्तियों के निस्तारण की ऑनलाइन पोर्टल पर फीडिंग शुरू कर दी गई है। 16 नवंबर यानि आज तक सभी निस्तारित आपत्तियों को पोर्टल पर फीड किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें