फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जर्जर खंभे-झूलते तारों से अनहोनी का डर, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
हाथरस : बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते गली बंदरवन के लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों पर बिजली के जर्जर खंभे और झूलते तारों से लोगों को अनहोनी का डर सता रहा है। शहर के बंदरवन इलाके में कई बार शिकायत के बावजूद जब बिजली की लाइन को विभाग ने सहीं नहीं किया तो लोगों ने सोमवार को नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
उल्लेखनीय है कि शहर में 37 हजार उपभोक्ताओं को छह बिजलीघरों से बिजली की आपूर्ति की जाती है। शहर में अधिकांश स्थानों पर बिजली के खंभे वेल्डिंग की मदद से खड़े हैं। यह खंभे जर्जर हालत में हैं।
विज्ञापन

शहर की बंदरवन गली में बिजली के तार झूल रहे हैं। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत की है, लेकिन इन तारों को दुरुस्त नहीं कराया गया है। लोगों को केबल के नीचे से निकलने में करंट लगने का डर सताता है। बिजली विभाग के रवैये से नाराज लोगों का सब्र सोमवार को जवाब दे गया। लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी (एसडीओ) विशाल निषाद का कहना है कि जो केबल लटक रही है, वह सर्विस केबल है। पहले यह केबल एक व्यक्ति के मकान पर लगी थी, उन्होंने यह केबल खोल दी है। लोग बता दें कि कहां खंभा लगना है, उसी हिसाब से खंभा लगवा दिया जाएगा। लोग आपस में विवाद भी कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें