फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सर्दी और बुखार होने पर सता रहा कोरोना का डर

विज्ञापन
हाथरस : बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियां लोगों को बहुत परेशान कर रही हैं। वायरल बुखार की समस्या होने पर कुछ सावधानियां को बरता जाए तो यह चार से छह दिन में अपने आप ठीक हो जाएगा, लेकिन इन-दिनों कोरोना का भी लोगों को डर सताने लगा है।
वायरल बुखार होने पर भी लोग डर रहे हैं। वायरल बुखार के लक्षण दिखाई देने पर अधिकांश लोग इसे कोरोना ही समझने लग रहे हैं। क्योंकि कोरोना वायरस के भी कुछ लक्षण वायरल बुखार जैसे होते हैं। अगर आप भी वायरल बुखार को कोरोना समझने की भूल कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्या वायरल बुखार होना कोरोन वायरस का संक्रमण हो सकता है?
मौसम में हो रहे बदलाव के कारण कफ, कोल्ड, फीवर, गले में खराश, खांसी, सिर में दर्द आदि समस्याएं होना एक आम बात है, लेकिन यह वायरल समस्याएं कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। हालांकि वायरल की समस्याएं भी वायरस की वजह से ही होती हैं, लेकिन यह वायरस कोरोना वायरस से एकदम अलग हैं।
वायरल बुखार या कोरोना वायरस को कैसे जानें
साधारण तौर पर वायरल बुखार और कोरोना वायरस के लक्षण एक समान ही हैं। जैसे- सर्दी-जुकाम, बुखार, गले में खराश और खांसी आदि, उसी तरह कोरोना वायरस में भी शुरुआती चरण में वायरल बुखार जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। अगर आप पिछले दो सप्ताह में ऐसी जगह से आए हैं, जहां कोरोना वायरल महामारी फैली हुई है या पिछले दो हफ्तों में आप किसी कोविड-19 मरीज के संपर्क में आए हैं, तभी आपको इस बात की शंका होनी चाहिए कि आपको कोरोना वायरस का संक्रमण हो सकता है, अन्यथा आपको परेशान होने की जगह वायरल बुखार की दवा लेने की जरूरत है।
संक्रमण से बचने के उपाय
कोरोना वायरस के संक्रमण, सामान्य फ्लू या वायरल से बचने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि एक स्वस्थ व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रहे। मास्क का प्रयोग करें। अपने मुंह, नाक और आंख को बार-बार छूने से बचना चाहिए। अगर आप किसी चीज को छूते हैं तो हैंड सैनिटाइजर या साबुन से हाथ को धोएं।
विज्ञापन

सर्दी से परेशान हूं। निजी अस्पतालों में काफी दवा खा ली, लेकिन लाभ नहीं हुआ। अब जिला अस्पताल से दवा लेने के लिए आई हूं।
-सोन देवी, मरीज
हार्ट की दिक्कत है। सर्दी अधिक होने के कारण दर्द शुरू हो गया है। जिला अस्पताल में उसी की दवा लेने के लिए आया हूं।
-पीतम सिंह, मरीज
कई दिनों से एकदम मौसम में आए बदलाव से मुझे सर्दी जुकाम हो गया है। उसी की दवा लेने के लिए अस्पताल आया हूं।
-साहब सिंह, मरीज
मुझे स्किन प्रॉब्लम है, उसी की दवा लेने के लिए अस्पताल आई हूं, ताकि सही हो सकूं, सर्दी में यह समस्या हो रही है।
-खुशबू, मरीज।
कोरोना की जांच के लिए बनाई गई लैब को दुरस्त कराया जा रहा है। अस्पताल आने वाले मरीजों व तीमारदारों को कोविड के प्रोटोकॉल का पालन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोरोना की संभावित लहर से बचा जा सके।
-डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें