न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सहायक आयुक्त खाद्य के नेतृत्व में खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध बुधवार को मुरसान क्षेत्र और हाथरस शहर में अभियान चलाया गया। टीम ने चार जगहों से दूध व इलायची सुपारी के नमूने लिए।
मुरसान क्षेत्र के गांव गिलोंद निवासी ओमप्रकाश, कंचना फाटक के निकट स्थित बनवारी लाल की फर्म और अभिनव के यहां से दूध का नमूना लिया गया। एफडीए की टीम ने शहर के नाई का नगला स्थित डीएन फूड ट्रेडर्स से चंचल इलाइची सुपारी का नमूना लिया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, कन्हैयालाल वर्मा, अरविंद कुमार, राकेश कुमार व मुनेंद्र सिंह राना शामिल थे। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। संवाद