फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: एफडीए टीम ने खराब गुणवत्ता पर फिंकवाया एक क्विंटल छेना, 30 लीटर खुले तेल को किया सीज

Sun, 23 Oct 2022 12:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एफडीए की टीम ने सर्वप्रथम हाथरस सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव में एक घर में बने मिठाई के कारखाने पर छापा मारा। वहां से दो सफेद एवं दो हरे रंग के छैना की मिठाई के नमूने लिए। वहां खराब गुणवत्ता के लगभग 100 किग्रा छेना को फिंकवा दिया गया।
विज्ञापन
हाथरस : एक दुकान से तेल के नमूने लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग (एफडीए) की टीम ने शनिवार को कई जगहों पर छापा मारा। टीम ने मिठाइयों के नमूने लिए। खराब गुणवत्ता के कारण करीब एक क्विंटल छेना की मिठाई को फिंकवा दिया। कार्रवाई से कारोबारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन


एफडीए की टीम ने सर्वप्रथम हाथरस सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव में एक घर में बने मिठाई के कारखाने पर छापा मारा। वहां से दो सफेद एवं दो हरे रंग के छैना की मिठाई के नमूने लिए। वहां खराब गुणवत्ता के लगभग 100 किग्रा छेना को फिंकवा दिया गया। जलेसर की ओर जाने वाली एक दूध की गाड़ी जलेसर में राजबहादुर डेरी पर दूध डालने जा रही थी। इसमें साढ़े छह क्विंटल दूध भरा था। टीम ने इस गाड़ी को रोककर इसमें से भी दूध का नमूना लिया।

इसके बाद पूरी टीम पुलिस के साथ कस्बा सहपऊ पहुंची। व्यापारियों ने टीम को देखकर दुकानों के शटर बंद कर लिए। टीम ने कस्बा सहपऊ में ओम प्रकाश राजकुमार किराना के यहां से तेल, मुन्नालाल किराना की दुकान से बेसन एवं विनोद चौधरी की दुकान से भी खुले तेल का नमूना लिया। इसी दुकान पर 30 लीटर खुले तेल को सीज कर दिया।
विज्ञापन


टीम ने चंदपा पहुंचकर सनी मिष्ठान भंडार से मावा और श्रीराम मिष्ठान से दो छैना के नमूने लिए। खाद्य सहायक सुरक्षा आयुक्त रणधीर सिंह का कहना है कि टीम की कार्रवाई जारी रहेगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएल वर्मा, राकेश कुमार, अरविंद कुमार, सुरेश कुमार, मुनेन्द्र राणा, ओंकार कुशवाहा आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें