न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एफडीए की टीम ने बुधवार को जिले में कई जगहों पर छापा मारा और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने हाथरस जंक्शन में रवीश कुमार गुप्ता के यहां से मिल्क केक, अमित शर्मा की फर्म से पेड़ा, दुष्यन्त कुमार की दुकान हाथरस जंक्शन से बूरा, कपिल बिहारी की दुकान से सेंबई का नमूना लिया।
रति का नगला में मेघ सिंह की दुकान से बूंदी के लड्डू, फतेह सिंह की दुकान से पनीर, सिकंदराराऊ में पंत चौराहा स्थित राकेश कुमार व नंद किशोर की दुकान से बर्फी, कासगंज रोड स्थित सुभाष की दुकान से बर्फी, सलेमपुर स्थित गिरराज की दुकान से बर्फी, विशंभर दयाल तालाब चौराहा हाथरस से दही और रिजवान कुरैशी की तालाब चौराहा स्थित दुकान से घेवर का नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। संवाद