हाथरस : पीड़ित पिता-पुत्र। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के पीपल वाली गली निवासी निवासी एक वृद्ध और उसके बेटे के साथ कुछ दबंगों ने मारपीट कर दी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वह इस मामले की शिकायत लेकर थाने गए, लेकिन पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। इनको अब जान माल का खतरा सता रहा है। साथ ही इन दोनों ने अपने घर पर यह मकान बिकाऊ का बोर्ड की चस्पा कर दिया है।
इन दोनों का कहना है कि वह इस स्थिति में यहां नहीं रह सकते, इसलिए अब इस मकान को बेचकर जाएंगे। कोतवाली सदर निवासी 85 वर्षीय वृद्ध विनोद कुमार अग्रवाल और उनके बेटे गोपाल अग्रवाल के साथ मामूली बात को लेकर मोहल्ले के कुछ दबंगों ने मारपीट कर दी।
इस मामले को लेकर जब दोनों पिता-पुत्र थाना कोतवाली सदर पहुंचे तो इनका आरोप है कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब इन दोनों का कहना है कि वह यह मोहल्ला छोड़ने के लिए मजबूर हैं। देर शाम इन्होंने अपने मकान पर यह मकान बिकाऊ है, भी लिखित में चस्पा करा दिया। इधर, इस मामले को लेकर कोतवाली निरीक्षक सदर लोकेश कुमार भाटी का कहना है कि इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। संवाद