फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : किसान संघ ने किया तहसील में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने बुधवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। किसानों ने बारिश से फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाने की मांग की।
किसान नेता अनिल कुमार ने बताया कि किसानों की मेहनत का फल जब उसे मिलने वाला था। तभी अचानक हुई बारिश ने पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। किसानों की खराब फसल का सर्वे करवाकर मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ एक गैर राजनीतिक संगठन है, जो किसानों के हितों की रक्षा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त फसल का सर्वे करवाकर किसानों को प्रति बीघा के हिसाब से मुआवजा राशि देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अरविंद उपाध्याय, अनिल कुमार, बंटी सिंह, बालू सेंगर, पुष्पेंद्र कुमार, प्रेमचंद्र शर्मा, बाबू सिंह, धीरज कुमार, असीम कुमार, प्रशांत पाठक आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें