फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बैंक प्रबंधक के खिलाफ धरने पर बैठे किसान

विज्ञापन
बैंक प्रबंधक के खिलाफ धरने पर बैठे किसान। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने बुधवार को कस्बा बिसावर स्थित केनरा बैंक की शाखा पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रबंधक पर ग्राहकों से दुर्व्यवहार करने और पासबुक में एंट्री न करने के आरोप लगाए।
19 जुलाई को गांव पचावरी निवासी श्यामवीर सिंह फौजदार, प्रधानाचार्य एचपी सिंह इंटर कॉलेज महावीर सिंह, महिपाल सिंह जाटव निवासी टीकैत केनरा बैंक की शाखा में अपनी पासबुक पूर्ण कराने और लेनदेन करने के लिए गए थे। जब उन्होंने पासबुक पूरी करने के लिए कहा तो शाखा प्रबंधक ने इन ग्राहकों के साथ अनुचित व्यवहार करते हुए उन्हें बैंक परिसर से बाहर निकल जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

प्रबंधक पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का भी आरोप है। इसके विरोध में कुछ ग्राहक व स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने एक स्वर में शाखा प्रबंधक के व्यवहार की आलोचना की।
इसके मद्देनजर बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदयपाल सिंह के नेतृत्व में किसान शाखा के बाहर फर्श बिछाकर बैठ गए और सांकेतिक धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर चौकी इंचार्ज दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बैंक के उप प्रबंधक, स्टाफ, किसान नेता और ग्राहकों से बातचीत की।
विज्ञापन

उन्होंने शाखा प्रबंधक और बैंक कर्मचारियों को हिदायत दी कि किसान और बैंक के ग्राहकों के साथ शालीनता और शिष्टाचार का व्यवहार किया जाना चाहिए। किसानों को चौकी इंचार्ज व उप शाखा प्रबंधक ने आश्वासन दिया है कि आगे से इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी। आश्वासन के बाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने धरने को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें