कहा कि लखीमपुर खीरी कांड पर मृतक किसानों को शहीदों का दर्जा दिए जाने का आश्वासन दिया गया था। इन सभी वादों को लेकर सरकार की बेपरवाही किसानों को फिर आक्रोशित कर रही है। किसानों ने चेतावनी दी गई कि भविष्य में मांगे न मानी गई तो पुन: आंदोलन होगा।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रविवार को बिसावर में शहीद-ए-आजम ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर किसानों ने समस्याओं को लेकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
किसानों ने कहा कि कृषि कानूनों की वापसी के समय सरकार ने समिति गठित करने, एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने, शहीद किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने, आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ पंजीकृत मुकदमे वापस लेने का आश्वासन दिया था।