फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बुखार से किसान की मौत, डेंगू होने का अंदेशा

विज्ञापन
हाथरस : डेंगू से मृत सुखवीर का फाइल फोटो। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गौसगंज निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र सुखवीर (56) की बुखार से मौत हो गई। रक्त की जांच रिपोर्ट में उनकी प्लेटलेट्स महज 35 आईं थीं। लिहाजा चिकित्सक ने डेंगू होने का अंदेशा जताते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए आगरा ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
नगर के मोहल्ला गौसगंज निवासी सुखवीर को कई दिन से बुखार आ रहा था। बुखार न जाने पर इनके रक्त परीक्षण में प्लेटलेट्स महज 35 हजार आईं। चिकित्सक ने डेंगू होने का अंदेशा जताते हुए इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजन इन्हें इलाज के लिए शुक्रवार को आगरा ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि जब पालिका के पास अपनी फॉगिंग मशीन है तो फॉगिंग क्यों नहीं कराई। उन्होंने जिलाधिकारी से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर बार बारिश के बाद नगर पालिका मच्छरों से निजात दिलाने के लिए फॉगिंग कराती थी। नालियों में मच्छर मार कीटनाशक का छिड़काव कराती थी। इस बार न तो दवा का छिड़काव कराया न बारिश के बाद जलनिकासी का इंतजाम किया। परिणामस्वरूप नगर के चारों तरफ जलभराव हो गया। इससे क्षेत्र में काफी मच्छर पनप गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें