फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला श्री दाऊजी महाराज: संगीत सम्मेलन में आज जुटेंगे प्रांजल दहिया, राजू पंजाबी जैसे नामचीन कलाकार

Mon, 19 Sep 2022 11:58 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मेला श्रीदाऊजी महाराज में मंगलवार को होने वाले संगीत सम्मेलन में संगीत, नृत्य के अलावा लॉफ्टर का भी संगम होगा। इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम भी होंगे। इसमें प्रांजल दहिया, राजू पंजाबी, राजन श्रीवास्तव जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
मेला श्रीदाऊजी महाराज में संगीत सम्मेलन को लेकर वार्ता करते आयोजक। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेला श्रीदाऊजी महाराज में मंगलवार को होने वाले संगीत सम्मेलन को लेकर आयोजकों ने पूरी तैयारी कर ली है। कार्यक्रम के संयोजक व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम में संगीत, नृत्य के अलावा लॉफ्टर का भी संगम होगा।
विज्ञापन


देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम भी होंगे। इसमें प्रांजल ढाहिया, राजू पंजाबी, राजन श्रीवास्तव जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। सम्मेलन का संचालन सुप्रसिद्ध कवियत्री अनामिका जैन अंबर करेंगी। उद्घाटन भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष करेंगे।

अनुराग अग्निहोत्री ने लोगों से कहा कि इस कार्यक्रम के लिए कोई पास जारी नहीं कि किए गए हैं। इसलिए लोग अतिथि दीर्घा के कार्यक्रम स्थल पर आ जाएंगे और वहां समय से पहुंचने पर सबको कार्यक्रम देखने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम रात्रि साढ़े आठ बजे से शुरू होगा। इस मौके पर नगेंद्र पाठक, अजित शर्मा, सौरभ शर्मा, विकास सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें