फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित, 3900 भारतीय सैनिक हुए थे वीरगति को प्राप्त

Sat, 17 Dec 2022 04:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

विजय दिवस पर हाथरस की ग्राम पंचायत टुकसान में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर रघुवीर सिंह ने शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया। 1971 के युद्ध में करीब 3,900 भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए थे, जबकि 9,851 घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विजय दिवस पर शहीद के परिजनों को सम्मानित करते जिला सैनिक कल्याण अधिकारी हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस की ग्राम पंचायत टुकसान में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर रघुवीर सिंह की अध्यक्षता में विजय दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने कहा कि विजय दिवस 16 दिसंबर को 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय के कारण मनाया जाता है। युद्ध के अंत में 93,000 पाकिस्तानी सेनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को परास्त किया, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है।

यह युद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक और हर देशवासी के हृदय में उमंग पैदा करने वाला साबित हुआ। इस युद्ध में करीब 3,900 भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए थे, जबकि 9,851 घायल हो गए थे। देश के बहादुर सैनिकों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए शत्रुओं पर विजय प्राप्त की। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर रघुवीर सिंह व उपस्थित पूर्व सैनिकों ने शहीदों की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। शहीदों के परिजनों को पुष्प गुच्छ व शाल भेंटकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें