फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शैक्षिक प्रमाणपत्रों का फर्जी सत्यापन, सफाई कर्मचारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायतराज विभाग में तैनात सफाई कर्मचारी द्वारा शैक्षिक दस्तावेजों का फर्जी तरीके से सत्यापन कराकर इनको कार्यालय में जमा कराने के मामले में जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) सुबोध जोशी ने सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। यह कर्मी सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हैं।
सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बद्रीलाल के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी लिए जाने की शिकायत की गई थी। शिकायत पर डीपीआरओ सुबोध जोशी ने सफाई कर्मी को कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र का संबंधित विद्यालय से सत्यापन कराते हुए इसकी सत्यापित प्रतिलिपि उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

इस क्रम में सफाईकर्मी द्वारा स्पष्टीकरण एवं शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र की सत्यापित प्रति कार्यालय में जमा कराई गई। इसके बाद प्रधानाचार्य डीसी दोबरावाल विद्यालय हाथरस से सत्यापित छायाप्रति की आख्या उपलब्ध कराने के लिए लिखा गया। प्रधानाचार्य डीसी दोबरावाल विद्यालय ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि प्रधानाचार्य चिकित्सा अवकाश पर चल रही हैं।
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाचार्य सोहन लाल शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि सफाई कर्मचारी बद्रीलाल के शैक्षिक प्रमाणपत्र का सत्यापन उनके द्वारा नहीं किया गया है। इस आधार पर डीपीआरओ ने फर्जी तरीके से शैक्षिक प्रमाणपत्र का सत्यापन कर उपलब्ध कराने के मामले में बद्रीलाल को निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की जांच के लिए एडीओ पंचायत दिनेश सिंघल को नामित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें