हाथरस : काका हाथरसी स्मारक भवन में लगे नेत्र परीक्षण शिविर में मरीजों के नेत्रों की जांच करते चिक?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
काका हाथरसी स्मृति भवन में शुक्रवार को दूसरे दिन भी श्री काका हाथरसी पुरस्कार ट्रस्ट के बैनर तले नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंडलायुक्त आरके भटनागर, डॉ. रमेश गुलाटी, अंजली गुलाटी अतिथि के रूप में शामिल हुए। संयोजक काका हाथरसी के पौत्र अशोक गर्ग ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। काका हाथरसी को याद कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस मौके पर लगभग 430 लोगों के नेत्रों की जांच की गई। उन्हें दवाएं और चश्मे वितरित किए गए। जिन लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन होने हैं, उनका चयन कर ऑपरेशन की तिथि दी गई। इस मौके पर काका हाथरसी के पौत्र अशोक गर्ग ने कहा कि समय-समय पर काका हाथरसी पुरस्कार ट्रस्ट द्वारा ऐसे समाजसेवा के कार्यक्रम कराए जाएंगे।
पूर्व डीएम आरके भटनागर ने कहा कि यह भूमि आज भी काका हाथरसी के नाम से पहचानी जाती है। रमेश गुलाटी ने कहा कि काका हाथरसी को कभी नहीं भुलाया जा सकता। कार्यक्रम में योगेश भाटिया, डॉ. अंजली गुलाटी, मदन बंसल, शरण गोपाल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, जितेंद्र शर्मा, गोपाल चतुर्वेदी आदि थे। संवाद