फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 400 लोगों की आंखों की जांच, दवाएं व चश्मे बांटे

विज्ञापन
हाथरस : काका हाथरसी स्मारक भवन पर लगे शिविर में मरीजों का नेत्र परीक्षण करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

काका हाथरसी स्मृति भवन में बृहस्पतिवार को श्री काका हाथरसी पुरस्कार ट्रस्ट के बैनर तले नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया। संयोजक काका हाथरसी के पौत्र अशोक गर्ग ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। काका हाथरसी को याद कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस मौके पर लगभग 400 लोगों के नेत्रों की जांच कराई गई। आंखों की दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए। जिन लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन होने हैं, उनको चिन्हित कर ऑपरेशन की तिथि दी गई। काका हाथरसी के पौत्र अशोक गर्ग ने कहा कि समय-समय पर काका हाथरसी पुरस्कार ट्रस्ट द्वारा ऐसे कार्यक्रम का आयोजन कराया जाएगा। जो लोग आज नहीं आ पाए हैं, वह लोग शुक्रवार की सुबह दस बजे पहुंचकर जांच करा लें।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि यह भूमि आज भी काका हाथरसी के नाम से पहचानी जाती है। काका हाथरसी का हाथरस के नाम को पहचान दिलाने में बड़ा योगदान है। जल्द ही वह काका हाथरसी स्मृति भवन का सौंदर्यकरण करवाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि काका हाथरसी को कभी नहीं भुलाया जा सकता। इस मौके पर अनिल बौहरे ने काव्य पाठ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में योगेश भाटिया, डॉ. अंजली गुलाटी, अमन जैन, मदन बंसल, शरण गोपाल, रमेश गुलाटी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, जितेंद्र शर्मा, धीरज जैन, गोपाल चतुर्वेदी, अमन वार्ष्णेय, रवि शर्मा, दिनेश कुमार, बीना गुप्ता आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें