फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वोटर कार्ड से आधार कार्ड लिंक करने की धीमी गति पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों का संभाजन, आधार एकत्रीकरण की प्रगति एवं अपमार्जन की डीएम रमेश रंजन ने बूथवार समीक्षा की। डीएम ने समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदार, बीएलओ को मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। वहीं डीएम ने वोटर कार्ड से आधार कार्ड लिंक होने की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।
अपर जिलाधिकारी बसंत अग्रवाल ने बताया कि जनपद की विधानसभा क्षेत्र 78 हाथरस, 79- सादाबाद तथा 80-सिकंदराराऊ में 500 से कम मतदेय स्थलों की संख्या 69 है। 500 से अधिक तथा 1200 से कम वाले मतदेय स्थलों की संख्या 1296 तथा 1200 से अधिक वाले मतदेय स्थलों की 34 है। विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित मतदेय स्थलों पर 1295 के सापेक्ष 1399 मतदेय स्थल है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 78-हाथरस के मतदेय स्थल 04- नौपुरा में 315, 172- सुसायत खुर्द कक्षा नं 1 में 365 तथा 365- नगला जमुनी में 258 वोटर है। 78- सादाबाद के मतदेय स्थल गोपालपुरा तालुका बरामई में 351, 153- हेली में 390, 265- कुरसंडा में 235, 327-करकौली में 395 तथा 382 -गढ़ी रूस्तम में 359 वोटर हैं।
इसी प्रकार 80-सिकंदराराऊ के मतदेय स्थल 29- चडपुरा में 339, 179- नगला जमुनी में 261, 204-असोई में 375, 274-सीताराम इका गडौला में 340, 282- नगला ततार में 381 तथा 357- भिलौखरी में 247 वोटर हैं।
अपर जिलाधिकारी ने ऑनलाइन आवेदन किए जाने वाले फार्म-6, फार्म-7 तथा फार्म-8 के जानकारी दी। उन्होंने जनपद में ईपी रेशियो तथा जेंडर रेशियों के बारे में बताया कि विधानसभा क्षेत्र 78-हाथरस में ईपी रेशियो 65.82 तथा जेंडर रेशियो 860, 79-सादाबाद में ईपी रेशियो 63.30 तथा जेंडर रेशियो 855 तथा 80-सिकंदराराऊ में ईपी रेशियो 62.31 तथा जेंडर रेशियों 858 है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे मतदेय स्थलों का संभाजन 1500 से अधिक मतदाताओं के आधार पर किए जाने तथा ऐसे मतदेय स्थल जिन पर मतदाताओं की संख्या 500 से कम है उनका भौतिक सत्यापन एवं तार्किक विश्लेषण करते हुए इस बात की संभावना का भी परीक्षण कर लें कि क्या ऐसे मतदेय स्थलों को किसी अन्य मतदेय स्थलों के साथ समायोजित किया जा सकता है। उन्होंने वोटर कार्ड से आधार लिंक प्रगति संतोषजनक न होने नाराजगी जताई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें