फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : फरवरी में हाथरस जंक्शन पर हो सकता है एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

फरवरी माह में हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव हो सकता है। सांसद राजवीर दिलेर ने रेलमंत्री से कालका और महानंदा आदि ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग की है। माना जा रहा है फरवरी से यात्रियों को राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जंक्शन स्टेशन पर कोरोना काल के दौरान कई ट्रेनों के स्टॉपेज पर विराम लग गया है। ट्रेनों सीधे गंतव्य की दूरी तय करती है। इस कारण यात्रियों को आगरा, मथुरा और अलीगढ़ से ट्रेनों में सवार होना पड़ता है। इस कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सांसद राजवीर दिलेर ने रेलमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए महानंदा, कालका, मुरी के ठहराव के लिए पत्र लिखा गया है। हाथरस सिटी स्टेशन पर कोलकाता आगरा कैंट, भागलपुर, गांधीधाम, टनकपुर से मथुरा जंक्शन तक चलने वाली ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाने की मांग की है। सांसद का कहना है कि फरवरी में हाथरस जंक्शन स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें