हाथरस : गांव फिरोजपुर में बुखार के मद्देनजर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की ट?
- फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को गांव फिरोजपुर में शिविर लगाकर 100 घरों में 70 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। गांव में बुखार के रोगी मिले। नौ रोगियों की मलेरिया और आठ की डेंगू की जांच के लिए खून के नमूने लिए गए। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। टीम ने बुखार की रोकथाम के लिए ग्रामीणों को जरूरी उपायों की जानकारी दी।
स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. दलवीर सिंह रावत ने गांव में भ्रमण कर लोगों को डेंगू और मलेरिया से संबंधित लक्षणों की जानकारी दी। लोगों से घर के बर्तनों में साफ पानी एकत्रित न करने की सलाह दी गई। घरों के आसपास सफाई के लिए भी जागरूक किया। डॉ. इंदु, डॉ. अलका सेंगर, आरबीएसके आकाश कौशिक, ग्राम प्रधान मधुबाला मौजूद थीं। संवाद