फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शहर में दिन के समय भारी वाहनोें का प्रवेश रहेगा वर्जित

विज्ञापन
हाथरस : व्यापारियों के साथ अपने कार्यालय में बैठक करते पुलिस अधीक्षक। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने शहर के ट्रांसपोर्टर और व्यापारियों के साथ अपने कार्यालय में बैठक की। बैठक में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा हुई। एसपी ने व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को सुनकर इनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर शहर में जाम की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए दिन के समय शहर में वाहनों को रोड पर इधर-उधर न खड़ा करने और वाहनों को चिन्हित स्थानों और स्टैंड पर ही खड़ा करने के लिए निर्देशित किया। एसपी ने ट्रांसपोर्टरों से कहा कि वह शहर में नो एंटी के समय सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक का पालन करें। इस दौरान शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वाहनों की लोडिंग और अनलोडिंग रात्रि के समय करें, जिससे जाम की समस्या से बचा जा सके।
विज्ञापन

एसपी ने व्यापारियों से अपनी-अपनी दुकानों, प्रतिष्ठानों के सामने रोड पर दोपहिया या चार पहिया वाहनों को न खड़ा करने और आने वाले ग्राहकों को भी इस संबंध में अवगत कराने के साथ-साथ दुकान के बाहर रोड पर सामान न रखने के लिए अनुरोध किया। एसपी ने कहा कि सभी व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन

नो एंट्री के समय नगला भूस तिराहा, हतीसा पुल, इगलास रोड, रूहेरी तिराहा आदि स्थानों से भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा सिर्फ मंडी को आने वाले वाहनों का ही छूट रहेगी। बैठक में अशोक बागला जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल, प्रदेश मंत्री अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल योगेंद्र कुमार शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद प्रसाद, जिला महामंत्री कपिल अग्रवाल मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें