फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डाक कांवड़ लाने के लिए कांवड़ियों में उत्साह

विज्ञापन
हाथरस : सावन के आखिरी सोमवार से पूर्व डाक कांवड़ लेकर गंगाघाट जाते कांवड़िये। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

सावन के आखिरी सोमवार से पूर्व रविवार को कांवड़ों में गंगाजल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। कांवड़िये बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष करने के साथ भोले की महिमा से ओत-प्रोत भक्ति गीत और भजन गाते हुए माहौल को शिव भक्ति में सराबोर कर रहे थे। आसपास के श्रद्धालु भी कांवड़ में गंगाजल लेने के लिए गंगाघाटों की तरफ जाते हुए दिखाई दिए।
बता दें कि इस बार डाक (दौड़ वाली) कांवड़ लाने को लेकर कांवड़ियों में उत्साह दिखाई दिया है। कांवड़िये नॉन स्टाप गंतव्य तक विभिन्न वाहनों से यात्रा करते हैं। इनके पीछे बाइक सवार चलते हैं। पैदल डाक कांवड़ यात्रा में एक निश्चित अंतराल पर कांवड़िया खड़ा होता है। हाथ में गंगाजल से भरा पात्र लेकर वह दौड़कर आगे खड़े कांवड़िया को उसे पकड़ा देते हैं। यह सिलसिला मंजिल तक पहुंचने तक इसी तरह चलता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की दोपहर को बड़ी संख्या में श्रद्धालु डाक कांवड़ के लिए गंगाघाटों की तरफ रवाना हुए। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने पंत चौराहे पर हाथरस और कासगंज की तरफ से भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी। अगसौली से लेकर पंत चौराहे तक पुलिस पेट्रोलिंग करती रही। स्वयं सीओ सुरेंद्र सिंह, कोतवाल अशोक कुमार सिंह कांवड़ियों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखे रहे। गांव रतिभानपुर के निकट चूंकि कांवड़ियों की ज्यादा भीड़ रहती है, इसलिए वहां पुलिस का सख्त पहरा था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें