फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ईओ की निगरानी में हटवाए गए अतिक्रमण

विज्ञापन
हाथरस : मुरसान चौराहे पर बुलडोजर से अतिक्रमण हटवाते ईओ मणि सैनी व नगर पंचायत टीम। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर बुधवार को राजमार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया गया। हाईवे पर कई दुकानों के बाहर लगे तीन शेड हटवाए गए। हाईवे की पटरियों पर कब्जा करने वाले दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई है।
पुलिस-प्रशासन और नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त रूप से चलाए जा रहे अभियान के बाद दुकानदारों की नींद उड़ गई है। बाजार और हाईवे की पटरी पर कब्जा करने वाले दुकानदारों को तोड़फोड़ का डर सता रहा है। नगर पंचायत की टीम द्वारा ने राजमार्ग स्थित दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ मणि सैनी ने टीम के साथ राजमार्ग पर सख्ती से अतिक्रमण हटवाया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई और बाहर लगे टिन शेड जेसीबी की मदद से उखाड़ दिए गए। काफी सामान भी जब्त कर लिया गया। आने वाले दिनों में अतिक्रमण को लेकर पुलिस-प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम और नगर पंचायत प्रशासन और सख्ती बरत सकता है। राजमार्ग किनारे ढकेल लगाने वालों को सख्त हिदायत दी गई है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मणि सैनी ने बताया कि बाजार, सब्जी मंडी में अतिक्रमण को लेकर बृहस्पतिवार को बैठक बुलाई गई है। बैठक में अतिक्रमण को लेकर कड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें