फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बोनस व एरियर के आश्वासन पर काम पर लौटने को राजी हुए कर्मचारी

विज्ञापन
हाथरस : नगर पालिका परिसर में धरना देते कर्मचारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बोनस और एरियर की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी नगर पालिका कार्यालय पर ताला लगाकर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मियों ने इस दौरान नारेबाजी भी की। हालांकि, बोनस व एरियर मिलने के आश्वासन पर कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका के कर्मचारी बकाया बोनस, एरियर और इस माह का वेतन देने की मांग को लेकर पिछले दो दिन से हड़ताल पर थे। इससे नगर पालिका का कामकाज भी प्रभावित हो रहा था। शनिवार की सुबह भी पालिका के कर्मचारियों ने कार्यालय पर ताले डाल दिए और कार्यालय परिसर में धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन

इस दौरान इन कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। शाम को नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा पालिका में आए और उनकी कर्मचारियों से वार्ता हुई। उन्होंने बकाया बोनस व एरियर देने का कर्मचारियों को आश्वासन दिया। साथ ही कर्मचारियों को यह आश्वासन भी दिया कि जिन कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से वर्ष 2020-21 का बकाया बोनस खाते में नहीं पहुंचा है, उनकी भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अब शनिवार से कार्यालय यथावत खुलेंगे। मौके पर नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, जलकल टेक्निकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रभुदयाल, स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार डब्बू के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें